ज़मीन फर्जीवाड़े मामले में दोषी लोगों पर एफआईआर

ज़मीन फर्जीवाड़े मामले में दोषी लोगों पर एफआईआर

samacharvani.com
0

 

माता राजमोहिनी भवन के पीछे नजूल भूमि कब्ज़ा कर करोड़ों रुपए में बेचने वालों पर जिला प्रशासन द्वारा हो रही कार्यवाही, दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी जांच शुरू..



अंबिकापुर (समाचारवाणी न्यूज़)

अंबिकापुर शहर के राजमोहनी भवन के पीछे स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि के मामले में आज तात्कालीन नजूल अधिकारी, दो राजस्व निरीक्षक और जिला नजूल कार्यालय में पदस्थ लिपिक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में अभी और नाम बढ़ने की संभावना है। मामले में पूर्व में ही कलेक्टर ने अनावेदक बंसू सहित 8 अनावेदकों को कलेक्टर न्यायालय में 14 मार्च को उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

मामला बंशु आ. भुटकुल लोहार की भूमि से संबंधित है, जिस पर नजूल भूमि का गबन करने का आरोप लगा है ।यह मामला इसलिए चर्चित है क्योंकि यह शहर के हृदय स्थल राजमोहिनी के पीछे की भूमि का मामला है जो चोरी छुपे नियम विरुद्ध तरीके से बंशु लोहार के नाम हो गया था, इसके पीछे बहुत बड़े भूमाफिया का हाथ है और कई राजस्व के अधिकारी कर्मचारी भी इस मामले में संलिप्त थे, जिस मामले को लेकर लगातार खबर आने पर सरगुजा कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए इस मामले में जांच करवा कर एफ आईआर दर्ज करने की अनुशंसा कर दी है।  इसमें कुछ दस्तावेजों की कमी है जिसे पूरा कर एफआईआर दर्ज करने अपर कलेक्टर को जिम्मा दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल में राजमोहिनी भवन स्थित है उसके ठीक पीछे की नजूल भूमि का एक निजी भूमि में तब्दील हो गई और जो भूमाफियाओं के और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता की वजह से हो सकी ।मामले को लगातार  कुछ अखबारों ने उजागर किया जिसके बाद वर्तमान कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकृष्ट हुआ और उन्होंने मामले को गंभीर मानकर मामले में जांच का आदेश दिया जिसके बाद अब मामले में एफआईआर की तैयारी है। पूरे मामले मे समाचार आधार बना और अब कार्यवाही की तैयारी प्रशासन कर रहा है। मामला नजूल भूमि के गबन से जुड़ा होने की वजह से कलेक्टर ने एसडीएम स्तर की जांच कराई और प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। आज जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई करने से मामले में संलिप्त लोगों में हलचल है। शासकीय दस्तावेजों में हेरा फेरी कर और कूट रचना कर जमीन दस्तावेजों में फर्जीवड़ा कर करोड़ों रुपए के सौदे, कब्ज़ा, बिक्री जैसे बड़े मामले में वर्तमान कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर जांच और कार्रवाई होने से नगर में निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा होने लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)