सरगुजा संयुक्त संचालक का हुआ स्थानांतरण

सरगुजा संयुक्त संचालक का हुआ स्थानांतरण

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर (समाचार वाणी)

सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक श्री हेमंत उपाध्याय का तबादला रायपुर हो गया है। उन्हें एससीईआरटी रायपुर पदस्थ किया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी तबादला आदेश के बाद  इधर, श्री संजय गुप्ता अब श्री हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

ज्ञातव्य है कि पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने श्री संजय गुप्ता को डीईओ जशपुर से सरगुजा संयुक्त संचालक नियुक्त किया था। संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को दी गयी चुनौती पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए श्री हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालको पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया था। और अब सरकार ने श्री उपाध्याय को हटाते हुए रायपुर पदस्थ किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)