चर्चित ज़मीन घोटाले की सुनवाई देख सकेंगे ऑनलाइन

चर्चित ज़मीन घोटाले की सुनवाई देख सकेंगे ऑनलाइन

samacharvani.com
0

  •  सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन की अभिनव पहल।
  • जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा करोड़ों के ज़मीन फर्जीवाड़े मामले की सुनवाई को अब सीधे ऑनलाइन देखने की सुविधा भी दी गई है।




अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

अंबिकापुर के बहुचर्चित जमीन घोटाले की जांच और सुनवाई आज कलेक्ट्रेट अंबिकापुर में रखी गई है। सरगुजा जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। कलेक्टर विलास भोस्कर संदिपन ने कलेक्टर न्यायालय की कार्रवाई को अब आनलाइन देखने की व्यवस्था की है। कलेक्टर न्यायालय में होने वाली सुनवाई अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। गुरुवार को कलेक्टर न्यायालय में एक अंबिकापुर शहर के बहुत चर्चित जमीन फर्जीवाड़ा मामले की सुनवाई से इसकी शुरुआत भी होने जा रही है। आमजन कलेक्टर न्यायालय की कार्यवाही को ऑनलाइन देख सकें, इसके लिए लिंक भी जारी किया है। 

 ज्ञातव्य है कि माता राजमोहिनी देवी भवन परिसर के पीछे शासकीय मद में दर्ज गोचर की जमीन के चार एकड़ में दस्तावेज की  हेरा फेरी कर दूसरे व्यक्ति के नाम में भूमि दर्ज कर करोड़ों रुपए की खरीद बिक्री शुरू की गई थी। इस मामले में नगर के कई भू माफिया भी सलिप्त थे और इस पूरे जमीन में खरीद बिक्री, कब्ज़ा का खेल शुरू हो चुका था ।माता राजमोहिनी देवी भवन परिसर के पीछे स्थित चार एकड़ शासकीय भूमि को शासकीय दस्तावेजों में हेरा फेरी कर नजूल शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से कब्ज़ा हक देने की प्रक्रिया की गई थी जिसे मीडिया ने प्रमुखता से मामले को उठाया था। सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भास्कर संदीपन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की कार्यवाही शुरू की और नजूल शाखा के अधिकारी कर्मचारियों पर गड़बड़ी हेतु एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही क्रेता विक्रेता के साथ कई लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। मामले की सुनवाई आज कलेक्ट्रेट अंबिकापुर में रखी गई है। इस बहुचर्चित जमीन घोटाले पर नगर वासियों की निगाहें बनी हुई थी, और प्रशासन के कड़े क़दम के बाद अब इस मामले की सच्चाई उजागर होने की उम्मीद जगी है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)