अंबिकापुर (समाचारवाणी)
सरगुजा जिले के महामाया पर्वत (हाथी पखना)में स्थित ऑक्सीजन पार्क अब गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा। ज्ञातव्य है कि यहां पर गणपति उत्सव भी मनाया जाता है। महामाया मंदिर परिसर से ऊपर की ओर पहाड़ी पर वन विभाग ने पार्क और वृक्ष लगाने की भी शुरुआत की है। महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण बढ़ने पर इसके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया था और धीरे धीरे उसकी पहचान खोने लगी थी।पर्यावरण की दृष्टि से ये पहाड़ी अंबिकापुर नगर के लिए महत्वपूर्ण है।प्रकृति प्रेमी नागरिको की मांग पर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराने प्रयास शुरू हुआ। अनेक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं ने अभियान शुरू कर आम जनता को जागरूक किया था।
सरगुजा के जिलाधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन प्रमुखों ने एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखा था। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है।


