जल संसाधन विभाग द्वारा सेमरा बांध में दो करोड़ अस्सी लाख के नहर लाइनिंग, उन्नयन कार्य हेतु सामरी विधायक ने किया भूमिपूजन, सिंचाई सुविधा बढ़ाने किसानों को विधायक ने दी सौगात..
राजपुर (बलरामपुर)
राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 और 02 में स्थित बकसपुर सेमरा बांध के उन्नयन कार्य हेतु सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुभारंभ किया। लगभग 2.84 करोड़ की लागत से बनने वाली बकसपुर जलाशय उन्नयन कार्य में जलाश्य का गहरीकरण पक्का नहर निर्माण सहित गेटवाल का निर्माण किया जाएगा।
करीब 17 वर्ष पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में बकसपुर जलाशय बांध का निर्माण किया गया था। इस बांध से सेमरा बकसपुर सहित कर्रा कुंदी तक के किसानों को पानी मुहैया कराया जाता है परंतु इस इस बाँध के जीर्ण शीर्ण अवस्था एवं पक्की नहर नही होने के कारण गर्मियों के मौसम में किसानों तक पानी नही पहुँच पा रहा है जिसे देखते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने इस जलाश्य के जीर्णोद्धार हेतु पहल की और आज लगभग 2.84 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत कराई।बकसपुर जलाशय के भूमि पुजन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि विगत 15 – 17 वर्षों तक बाँध के निर्माण एवं जीर्णोद्धार रुका था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही किसानो के हित में त्वरित निर्णय लेते हुए इस जलाशय का जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृत की गई है। पिछले 10 वर्षों से यहां दूसरे पार्टी के विधायक थे उन्होंने इस बाँध हेतु कोई पहल नहीं कि अगर की होती तो आज आप लोगों को इस बांध का लाभ मिलता रहता। कल कुसमी के हंसपुर एवं घुटराडीह में भी बाँध का पूजन सहित रतासिली वाला सड़क कुसमी से करौंधा बाँध करीब 15 किलोमीटर की सड़क चौड़ी करण की स्वीकृति हो गई है उसका भी भुमि पुजन किया गया। लगभग 44 करोड़ की राशि से इस सड़क का कायाकल्प बदल जायेगा।उन्होंने कहा कि इस जलाशय का जीर्णोद्धार हो जाने के बाद किसान अपनी फसलो को और अच्छे से कर पाएंगे।उन्होंने कहा कि आप लोगो ने पहली बार एक महिला को क्षेत्र का विधायक बनाया है निश्चित ही आप लोगो ने मुझ पर भरोसा जताया है।आप लोगो ने भाजपा पर भरोसा कर विधायक बनाया है और छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार बनाया है।सरकार बनने के तीन माह में ही भाजपा ने जो वादा किया था उससे पुरा करने में लगी है।इसकी शुरुआत भी हो गई है प्रधानमंत्री आवास महतारी वंदन योजना की राशि सहित किसानों की बकाया राशि भी भाजपा ने अपने वादे के अनुरूप पूरा कर दिया है।उन्होंने कहा कि अभी पाँच साल है आगे आप लोगो की हर छोटी छोटी समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आप लोगो के माँग पर इस क्षेत्र के लिए करोड़ो रूपये का काम स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।आगे भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ा जाएगा।उन्होंने वहाँ उपस्थित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बांध में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल एवं शिवनाथ जायसवाल ने किसानों को बधाई देते हुए सिंचाई सुविधा के लिए उन्नयन कार्य से इलाक़े में सिंचित क्षेत्र का लाभ उठाकर शासन की योजना से लाभ उठाकर विकास का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने सम्बोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाने,विभिन्न वार्डो में नई आंगनवाड़ी भवन निर्माण एवं आगनबाड़ी भवन में शौचालय निर्माण सहित पेयजल हेतु बोर उत्खनन के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सामरी विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा सहित जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल , सतीश सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,प्रदीप जायसवाल ,अनिल तिवारी,श्रीमती बूंद कुंवर पैकरा ,विनय भगत, उदय यादव, संतोष पांडे ,मनोज बंसल, शुभम सोनी ,प्रशांत सिंह , राजेश यादव ,आशीष सोनी, रामधनी रजक, सीएमओ राजेश कुशवाहा, विष्णु देव तिवारी, सहित भाजपा कार्यकर्त्ता, ग्रामीण मौजूद रहे।




