![]() |
| सरगुजा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनी शशि सिंह |
आज कांग्रेस से केंद्रीय चयन समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें सरगुजा की शशि सिंह को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है ।कांग्रेस नेत्री सुश्री शशि सिंह, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं और एक जानी पहचानी शख्सियत हैं। कांग्रेस ने भाजपा के उम्मीदवार चिंतामणि महाराज के खिलाफ शशि सिंह को मैदान में उतारा है ।शशि जी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ पदयात्रा कर चुकी हैं, और पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव की करीबी भी मानी जाती हैं।
दिल्ली से इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई कर चुकी शशि सिंह लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में है और पिछले कुछ महीनो से एक चर्चित चेहरा भी रही हैं। प्रेम नगर सीट से चुनाव जीत करके कैबिनेट मंत्री का सफर तय करने वाले उनके पिता स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह एक कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते थे ।क्योंकि गोंड समाज की सरगुजा में बहुलता है इसलिए कांग्रेस ने गोंड समाज से अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है, और भाजपा ने कंवर समुदाय से चिंतामणि महाराज को टिकट दिया है। चिंतामणि महाराज सामरी से पूर्व विधायक रहे हैं और संत गहिरा गुरु के पुत्र और संत समाज के साथ , सरगुजा सहित आसपास के कई जिलों में उनकी अच्छी पकड़ है। कांग्रेस उम्मीदवार की सूची विलंब से जारी हुई है इसलिए भाजपा को जनसंपर्क का ज्यादा समय मिल चुका है और चिंतामणि महाराज सघन जनसंपर्क कर रहे हैं ।कांग्रेस द्वारा शशी सिंह के नाम की घोषणा के बाद अब भाजपा कांग्रेस की सीधी लड़ाई लोकसभा चुनाव में देखी जा सकती है। आज कांग्रेस के टिकट घोषित होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है
Samachar Vani news desk, surguja
।



