बलरामपुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के सनावल इलाके में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण दूषित भांग पीने की वजह से 90 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। एक-दो नहीं बल्कि 45 गांव के पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर कम पड़ गए।हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर ग्रामीणों की चिकित्सा में जुटा है ।बताया जाता है कि बलरामपुर जिले के सनवाल ग्राम में होली मिलन समारोह के दौरान भोजन के बाद भोजन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने शुरू हुई है ।आसपास के लगभग 45 गांव के लोग डायरिया के शिकार हुए हैं और अस्पताल में और गांव में कैंप लगाकर प्रभावितों की चिकित्सा की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने कहा कि आसपास के गांव में कैंप लगाकर प्रभावितों की चिकित्सा की जा रही है और कर्ण का पता लगाया जा रहा है ।होली मिलन के दौरान सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा, सहित आसपास के गांव के लोग भोजन एवं भांग का सेवन किए थे इसके बाद घर आने पर उनकी तबीयत बिगड़ननी शुरू हुई है। लगभग 90 ग्रामीणों की चिकित्सा की जा रही है।सभी ग्रामीणों की स्थिति सामान्य है जिला प्रशासन प्रभावितों के उपचार हेतु अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।




