मासूम बच्चे रिशु के हत्यारों के अवैध रूप से बने मकान को तोड़ने की कार्यवाही शुरू
सूरजपुर (समाचारवाणी न्यूज़)
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक में मासूम रिशु के हत्यारे हथियारों का आवास ज़मीदोज़ करने की तैयारी आज पूरी कर ली गई है प्रशासन का तोड़ू दस्ता और बुलडोजर ने घर तोड़ने की अंतिम तैयारी कर ली है ,और बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रतापपुर में तैनात किया गया है। आरोपियों के अवैध भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही के पहले छतो और मकान से सामान हटाए जा रहे हैं ।इधर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद आरोपियों का घर धराशाई कर दिए जाने की तैयारी कर ली गई है। अब यहां आवश्यक गतिविधि शुरू हो गई है।
प्रतापपुर में मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद हैं, और पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं ।कुछ दिनों पूर्व प्रतापपुर के रिशु हत्याकांड की गूंज पूरे प्रदेश में फैली थी और समाज के हर वर्ग ने इस निर्मम हत्याकांड की कड़ी आलोचना की थी। कई संगठनों ने मासूम के फिरौती और हत्या के मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इधर सूरजपुर बार काउंसिल के सदस्यों ने भी इन आरोपियों की पैरवी न करने का निर्णय लिया था। प्रतापपुर में आक्रोश रैली भी निकली गई थी ,और निर्दयी हत्यारों को फांसी की सजा देने और घर को बुलडोजर से गिराने की मांग भी ग्रामीणों ने की थी। नागरिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और अब पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन दोनों आरोपियों को घर को बुलडोजर से ध्वस्त करने की तैयारी प्रारंभ कर चुके हैं।
@ Samachar Vani news desk, ambikapur



