राजपुर (समाचारवाणी)
मंगलवार को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में नवरात्रि व रामनवमी के शुभ अवसर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समस्त कक्षा के प्रतिभागी बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति और देवी दुर्गा के नौ अवतारों पर आधारित झाँकी व नृत्य से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बना रहा ।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत उनके सांस्कृतिक भावों को दृष्टिगत रखते हुए डीएवी विद्यालय हमेशा से अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहा है ।
विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों को नवरात्र व रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि हमें अपने अंदर की नकारात्मकताओं को दूर करके सकरात्मकताओं को जगह देने की आवश्यकता है । यह त्यौहार हमें यह सबक देता है कि बुराई चाहे कितनी भी मज़बूत और शक्तिशाली क्यों न हो, वह हमेशा अच्छाई से हार जाती है । साथ ही उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों का भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।


