राजपुर (बलरामपुर)
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को राजपुर नगर में राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए मां महामाया मंदिर राजपुर में नगरवासियों की उपस्थिति में आज शाम आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
राम नवमी के अवसर पर नगर में श्रीराम माता सीता और हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली जाती हैं। इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर नगर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी की जा रही है। रामनवमी के अवसर पर रैली में शामिल होने तैयारी हेतु मां महामाया मंदिर में नगरवासियों की आवश्यक बैठक की गई है, जिसमें शामिल होने वाले प्रतिमाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था के लिए आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में श्रीराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए श्रीराम सेवा समिति का गठन किया गया। शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति मेंअध्यक्ष शिवनाथ जयसवाल, संरक्षक के रूप में धनसी राम अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, शिवनाथ यादव, विनोद अग्रवाल, जयगोपाल अग्रवाल, प्रिंस सोनी, धर्म सिंह एवं उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, राजेश वर्मा, अनिल जैन, नरेश अग्रवाल (लीलू) एवं अनिल गुप्ता को बनाया गया है। वहीं सचिव रिंकू अग्रवाल, मनोज गुप्ता को बनाया गया है।कलाकारों को भव्य रूप देने के लिए लोक पारंपरिक नृत्यों काभी समावेश किया गया है जिसमें लोक कलाकार अपनी कला को भव्य रूप देने के लिए लोक पारंपरिक नृत्यों का भी समावेश किया गया है, जिसमें लोक कलाकार के प्रदर्शन हेतु तैयारी की जा रही है। वहीं नगर को भगवा रूप में प्रस्तुत करने के लिए युवा मंच का गठन किया गया है, जिसमें अन्य युवा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है ।
इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति से शिवनाथ जायसवाल , विनोद अग्रवाल मघु, राजेश वर्मा, सुरेश सोनी, शिवनाथ यादव, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार सोनी, रघुनाथ गुप्ता,अनिल तिवारी, धर्म सिंह, मनोज गुप्ता, अशोक अग्रवाल,मनोज कुमार बंसल,संजय यादव, अनिल गुप्ता, राम ठाकुर, नरेश अग्रवाल, दीपक मित्तल, बजरंग अग्रवाल, संतोष पाण्डेय,रविशंकर दुबे, आनंद पांडेय,विद्यानंद दुबे, संतोष तिवारी,विकास बंसल, रिंकू अग्रवाल, राघवेंद्र पांडे,प्रिंस सोनी, शुभम सोनी, विनय भगत, सतीश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुनील सोनी, राजेश यादव, आदित्य विभु जयसवाल सहित नगरवासी शामिल थे।


