चैत्र नवरात्रि पर्व और रामनवमी पर्व पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि पर्व और रामनवमी पर्व पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

 नवरात्र चैत्र नवरात्रि पर के अवसर पर राजपुर अंचल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है । सभी देवी मंदिरों और शक्ति स्थल पर कलश पूजन ,मनोकामना दीप प्रज्वलन, सहित अनेक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। राजपुर महामाया मंदिर परिसर में आकर्षक साज सज्जा की गई है। महामाया मंदिर को फूलों से सजाया गया है । मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करके 156 घृत ज्योति, और 67 तेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर देवी उपासना की जा रही है। 

प्रातः शाम आरती में प्रतिदिन  बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष मंदिर परिसर में शामिल हो रहे हैं।इधर बरियों अंचल के बघिमा में मां चंद्रघंटा मंदिर,  मां दुर्गा मंदिर भदार ,समलाई मंदिर नवकी, काली मंदिर बूढ़ाबगीचा सहित आसपास के इलाकों सभी उपासना स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमर रही है। बीती रात्रि महा अष्टमी के अवसर पर महामाया मंदिर राजपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भजन कीर्तन ,अखंड रामायण, और प्रसाद वितरण सहित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आज नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर पूरे इलाके में श्रद्धा और उत्सव का माहौल है। देवी गीतों यस गीतों की स्वर लहरिया वातावरण में गूंज रही है और गांव में रामनवमी पर्व को लेकर खासा उत्साह है। राजपुर आंचल में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर राजपुर में भव्य शोभा यात्रा निकालने हेतु तैयारी की जा रही है राजापुर मंदिर में महामाया सेवा समिति सदस्यों द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है ।

 आयोजन समिति के विनोद अग्रवाल, बजरंगअग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, राजकुमार सोनी , संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जयसवाल,सुरेश कुमार सोनी, धर्म सिंह ,प्रदीप जायसवाल, रघुनाथ गुप्ता, प्रेम पांडे राघवेंद्र पांडे ,संतोष पाण्डेय, नीरज तिवारी, मनोज अग्रवाल, मनोज गुप्ता , नरेश अग्रवाल ,शंकर अग्रवाल, सतीश अग्रवाल ,विकास बंसल , विद्यानंद दुबे, मनोज गुप्ता, संतोष तिवारी, जय सिंह, पंकज मिश्रा,पंकज गुप्ता आदि व्यवस्था में शामिल है । इधर राजपुर के प्रतिष्ठित नागरिक अशोक अग्रवाल आकाश अग्रवाल द्वारा नवरात्रि पर अपने निवास पर लस्सी एवं शरबत का भंडारा लगातार जारी रखा गया और भोजन प्रसाद भी वितरित किया गया ।महुआपारा पानी टंकी के पास श्री जोगीराम अग्रवाल के निवास पर  जोगीराम अग्रवाल के निवास पर नवरात्रि पूजन किया जा रहा है , और विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस आयोजन में इस आयोजन में विनोद अग्रवाल ,महेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल सहित पूरा परिवार शामिल है। राजपुर आंचल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)