राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी न्यूज़
उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा न्यायाधीशों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है जिसमें राजपुर के न्यायाधीश सुश्री आकांक्षा बेक को भी स्थानांतरित कर रायपुर में सप्तम व्यवहार में न्यायाधीश वर्ग दो बनाया गया है।
सुश्री आकांक्षा बेक व्यवहार न्यायाधीश ने आयोजन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मैंने भरसक प्रयास किया है कि आप सबों के सहयोग से लोगों को न्याय मिल सके ।आने वाले समय में आप लोगों के साथ काम करने के बाद नई जगह में भी और बेहतर कर सकूं प्रयास रहेगा।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लगभग 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान लंबित मामलों का निपटारा करने के अलावा न्याय दान में सबकी सहभागिता से अच्छा कार्य हुआ है। अधिवक्ता उमेश झा ने कहा कि इनका कार्यकाल बेहतर समन्वय एवं त्वरित न्याय हेतु याद रखा जायेगा। बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं और बेहतर समन्वय से बेहतर कार्यवाही हो रही है।
कार्यक्रम को अधिवक्ता सुनील सिंह, अधिवक्ता उमेश झा, जन्मेजय पांडे अशोक बेक, अजीत तिग्गा,टी आर पैकरा ने भी संबोधित किया इस अवसर पर अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता, संजय पांडेय, लालमोहन राम भानु प्रताप पांडेय,वीरेंद्र जायसवाल,सुनील चौबे ,विकास तिवारी , स्वतंत्र मिश्रा राजा, उपस्थित थे।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सचिव सुनील सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Samachar Vani news desk, ambikapur




