कार दुघर्टना में युवा की मौत से इलाके में पसरा मातम, बरियों मे हुआ अंतिम संस्कार

कार दुघर्टना में युवा की मौत से इलाके में पसरा मातम, बरियों मे हुआ अंतिम संस्कार

samacharvani.com
0

 


राजपुर ( समाचारवाणी)

 आज रात्रि 12:30 बजे बरियो निवासी  चालीस वर्षीय युवा मणिदीप जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद आज शोक भरे माहौल में गृह ग्राम बरियों मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय मणिद्वीप जायसवाल के अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रवासी शामिल हुए ।40 वर्षीय युवा व्यापारी और जयसवाल किराना स्टोर बरियों के संचालक मणि द्वीप जायसवाल रात्रि 12:00 बजे के बाद अपनी कार से अंबिकापुर से बरियों घर वापस लौट रहे थे। अंबिकापुर शंकर घाट के पास उनकी कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह स्थानीय जनों के देखने के बाद उनकी मौत का पता चला। उनका शव रात भर उनके वाहन में ही पड़ा रहा  इधर रात भर उनके परिजन इनके मोबाइल पर कॉल करते रहे और अपने परिचीतों से उनके बारे में जानकारी लेते रहे। सुबह उनकी मौत की खबर पाकर बरियों क्षेत्र में मातम पसर गया। अंचल में लोकप्रिय मणिदीप जायसवाल का बरियों में जनरल स्टोर के साथ भिलाई खुर्द में स्टोन क्रेशर का भी व्यवसाय था ।उनके छोटे भाई जितेंद्र जायसवाल छोटू भाजपा मंडल महामंत्री बरियों के पद पर हैं ,और इनका परिवार बस स्टैंड बरियों में ही निवास करता है। इनको मौत की दुखद खबर पाकर आज दिन भर उनके निवास पर बरियों में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने परिजन और क्षेत्रवासी पहुंचाते रहे ,और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

दुर्घटनाग्रस्त कार 


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)