सरगुजा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह ने भरा नामांकन, कार्यकर्ताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन

सरगुजा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह ने भरा नामांकन, कार्यकर्ताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन

samacharvani.com
0

 




अंबिकापुर (समाचारवाणी)

आज सरगुज़ा लोकसभा सीट से  कोंग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। 

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, श्री अमरजीत भगत, श्री खेलसाय सिंह, श्री पारसनाथ राजवाड़े के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम स्थानीय महामाया मंदिर से विशाल रैली के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस की अपनी परंपरानुसार लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह नामांकन रैली के पूर्व नगर के गिरिजाघर, गुरुद्वारा, जैन मंदिर, महामाया मंदिर, तकिया मजार जाकर सभी धर्मस्थलों से आशीर्वाद लेकर चुनावी महासमर में उतर चुकी हैं।

सरगुजा में कांग्रेस पार्टी के मुखिया श्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में नामांकन रैली में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर की आम जनता में भी युवा महिला प्रत्याशी को लेकर उत्साह देखा जा रहा था।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विषय में कहा कि ११ सीटों में से 8 पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, और ३ पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सरगुजा सीट को हम निश्चित जीत रहे हैं। मोदी लहर और ४०० सीट जीतने का दावा खोखला साबित होने वाला है।

सांसद प्रत्याशी शशि सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में युवा जोश के साथ पूरे दमखम से हम चुनाव लडेंगे और निश्चित ही जीतेंगे। पिछले २० सालों से सरगुजा ने निष्क्रिय सांसदों को देखा है, इस बार परिवर्तन सुनिश्चित है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान शशि सिंह के साथ टी एस सिंहदेव, खेलसाय सिंह, आदितेश्वर शरण सिंहदेव, प्रेमसाय सिंह उपस्थित थे।




सभी धर्मों के उपासना स्थलों में आज आशीर्वाद लेकर कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)