सामूहिक अनाचार के आठ आरोपी जेल दाखिल

सामूहिक अनाचार के आठ आरोपी जेल दाखिल

samacharvani.com
0





  बिश्रामपुर  (सूरजपुर)

समाचारवाणी 

शादी से लौट रही  नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार किया जबकि इस मामले 6 आरोपियों  ने  लड़की के साथ जा रहा युवक को धर दबोच रखा था  जयनगर पुलिस ने  बलात्कार के मुख्य दो आरोपियों सहित छह  सहयोगीयो को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

 इस बारे  में जानकारी के अनुसार ग्राम  ग्राम गणेशपुर की नाबालिक लड़की  बीती रात करमपुर ग्राम में अपने अन्य सहेलियों के साथ शादी समारोह में गई थी लौटते समय  अपने ग्राम के एक लड़के के साथ रात्रि एक डेढ़ बजे घर वापस आ रही थी इसी दौरान अन्य ग्राम  से बारात से लौट रहे आरोपियों ने लड़के के साथ एक लड़की को आते देखकर पूछने लगे कि तुम कहां से आ रहे हो। नाबालिक लड़की ने बताया  कि  शादी समारोह  से लौट रहे हैं।इसी बीच छह आरोपियों ने युवती के साथ आ रहे  लड़के को  धर दबोचा तथा दो मुख्य आरोपी संजय सिंह आ मुखदेव सिंह उम्र 25 वर्ष एवं मटुकधारी सिंह आ  चिरंजी सिंह निवासी बीरपुर ने लड़की के साथ अनाचार किया।  ग्राम वीरपुर के मुख्य आरोपियों के साथी अमित रंजन भगत पिता स्वर्गीय चिरंजी सिंह, अनिल सिंह पिता गंगा प्रसाद, पीतांबर यादव पिता गुलाब यादव,  खेल साय आ   चिरंजी सिंह ,सुरेश कुमार आ  रामदेव सिंह सभी निवासी ग्राम वीरपुर अन्य साथी नरेंद्र सिंह आ बोधन सिंह निवासी कुमदा कॉलोनी ने लड़की के साथ चल रहे युवक को  दबोच कर रखा तथा मुख्य आरोपी संजय सिंह एवं मटुक धारी सिंह ने नाबालिक के साथ मुंह काला किया। जयनगर पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ  धारा 363 ,376 डी ए भारतीय दंड संहिता की धारा तथा धारा 4-6 पासको एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर सूरजपुर जेल भेज दिया है।


Samachar vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)