कथावाचक पंडित सोमनाथ शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

कथावाचक पंडित सोमनाथ शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

samacharvani.com
0

 











अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

अंबिकापुर नगर के गांधीनगर में श्री हनुमंत महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महायज्ञ एवं संकीर्तन का आनंद उठा रहे हैं। कथावाचक पूज्य श्री सोमनाथ शास्त्री जी महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है और भक्त भक्ति रस में सराबोर हैं ।कथा के क्रम में पूज्य गुरुदेव सोमनाथ महाराज ने श्री राम कथा का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का नाम जपने से एवं सत्संग करने से जो लाभ मिलता है, उसके आनंद की कहीं तुलना नहीं की जा सकती। इन्होंने कहा कि भारतवर्ष की भूमि में मनुष्य का जन्म लेने वाले बड़े सौभाग्यशाली होते हैं। महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  भगवान की कृपा से ही आपका शरीर स्वस्थ रह सकता है इसलिए इस मनुष्य जीवन में राम नाम संकीर्तन कथा इत्यादि और सामाजिक सरोकार बहुत आवश्यक है ,क्योंकि मनुष्य जन्म लेने के बाद भी अगर भगवान का नाम नहीं लेते तो उनका जीवन पशु के समान है।

 पंडित सोमनाथ शास्त्री जी महाराज ने कथा में अनेक प्रसंगों का वर्णन करते हुए 5:00 बजे से 9:00 बजे तक संगीत मय कथा  श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत किया जिससे सभी भक्त जन भाव विभोर हो गए ।काशी से पधारे यज्ञआचार्य  श्री आलोक पांडे ,अजीत पांडे ,ब्रजकिशोर शर्मा, मनोज महाराज ने यज्ञ मंडप पर सभी वेदियों का पूजन करवाया जिसमें पूरा गांधीनगर मंत्रो की ध्वनि से गूंज उठा ।सभी श्रद्धालु यज्ञशाला में दर्शन करने पहुंच रहे हैं और प्रत्येक दिन भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्री राम जानकी, हनुमत कथा के गरिमामय आयोजन हेतु गांधीनगर में नगरवासियों की सहभागिता रही।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)