सूरजपुर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में चिंतामणी महाराज का हुआ अभिनंदन, विजय श्री का लिया संकल्प

सूरजपुर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में चिंतामणी महाराज का हुआ अभिनंदन, विजय श्री का लिया संकल्प

samacharvani.com
0

 


सूरजपुर (समाचारवाणी)

आज सूरजपुर जिला के सेवा राम साधु राम कुंज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में माननीय श्री चिंतामणि महाराज शामिल हुए। कायकर्ताओं ने इनका पुष्प हार से अभिनन्दन किया। जिन्होंने आयोजन में बहनों के आत्मीय स्वागत का आभार व्यक्त किया।

आयोजन में श्री महाराज ने सम्मिलित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक स्वर में भाजपा के जीत का प्रण लिया एवं मोदी जी को फिर से देश का प्रतिनिधित्व करते देखने के लक्ष्य को दोहराया। इसी के साथ मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य में अपनी - अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात इस आयोजन में कही। सूरजपुर में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद के उम्मीदवार श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर एक बड़े लक्ष्य के लिए एक साथ होकर आगे बढ़ाना है और भाजपा को सरगुजा से सर्वाधिक मतों से आगे रखता है ।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए भाजपा को इस बार सर्वाधिक मतों से जीत दिलाने के संकल्प को दोहराया और कहा कि कार्यकर्ता की ताकत ही हमें सदैव लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल , भीमसेन अग्रवाल,अजय गोयल के साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ,कार्यकर्ता , सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।




     भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन सूरजपुर में विजय का संकल्प

       
       Samachar Vani news desk, ambikapur 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)