डीएवी पतरातु में टॉपर्स बच्चों को दिया गया शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार

डीएवी पतरातु में टॉपर्स बच्चों को दिया गया शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । 

 मुख्य अतिथि श्री सिद्धनाथ पैकरा  (पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन) की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं और वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । 

वार्षिक परीक्षा 2023-24 में कक्षा- तीसरी से कक्षा- आठवीं तक के बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने पर क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया गया । 

जहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा  ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीएवी स्कूल प्रबंधन अपनी उत्कृष्ट पढ़ाई के साथ-साथ उत्तम संस्कार के लिए भी जाना जाता है । डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु ने लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन से शिक्षा के उच्च मापदंडों को कायम करने में  सफलता हासिल किया है।  प्राचार्य  आशुतोष झा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से सबको परिचित करवाया ।कार्यक्रम में  शिवनाथ जायसवाल , अनिल दुबे ,  सतीश सिंह , अनिल तिवारी , संतोष पाण्डेय, प्रभात रंजन त्रिपाठी ,  पुष्कर अग्रवाल ,  अज्जू गुप्ता, नरेश अग्रवाल, विनय भगत ,  राजेश यादव , निमेष यादव मौजूद रहे  । इनके अलावा पालक भी पूरी सक्रियता से कार्यक्रम में शामिल रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)