इस बार 400 के पार के संकल्पों के साथ भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
सामरी विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन राजपुर मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि महिला बाल विकास एवं परियोजना मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा से सांसद उम्मीदवार श्री चिंतामणी महाराज,सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक श्री सिद्धनाथ पैकरा,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल सिंह मेजर, कामलभान सिंह, जिला महामंत्री संजय सिंह, शिवनाथ यादव, गौरी शंकर अग्रवाल उपस्थित रहे।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास परियोजना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पिछली राज्य की कांग्रेस की भ्रष्ट भूपेश की सरकार को उखाड़ फेका कर भाजपा li सरकार आपकी मेहनत से बनी है एक बार फिर आप मेहनत करें ताकि राज्य की 11 के 11 लोकसभा सीट बीजेपी की झोली में हम देवें, ताकि मोदी जी के 400 पार् के लक्ष्य को पूरा कर सके ।पिछली बार सामरी विधानसभा में लोकसभा के लिए 14000 वोटो का बढ़त मिला था उसे इस बार दुगना करना है राज्य में मोदी जी की गारंटी को अल्प समय में हमने पूरा किया है आप सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और भी योजनाएं केंद्र की डबल इंजन की सरकार से मिलेगी। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाषण पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को सर में लाठी मारने की बात कही है उसका जवाब राज्य की जनता कांग्रेस को देगी। भाजपा की कार्यकर्ता देश के यशश्वी प्रधानमंत्री को विकास पुरुष मानती है।
लोकसभा प्रत्याशी श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं ,मंदिर वहीं बनाएंगे, के नारे हम दीवार पर लिखते थे ।आज मोदी जी ने श्री राम मंदिर भी बनवाया और कश्मीर से धारा 370 भी हटवाया राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 रुपए प्रतिमाह मिलना शुरू हो गया है 3 तारीख को उसका दूसरा किस्त दिया गया। किसानों को ₹3100 में धान खरीदी किया गया। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के तहत पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कही कि राज्य की भाजपा सरकार आप सभी को किए वादे पूर्ण कर रही है हमारी माता बहनो के आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। विधानसभा में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है आपके द्वारा जो भी समस्या बताए गए हैं उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण करेंगे।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि आपकी बार 400 पार का लक्ष्य हमें मिला है आप सभी कार्यकर्ता के अनुभव को पार्टी देख चुकी है पूरे देश में इस समय मोदी जी का लहर है देश के सभी राज्य चाहे बिहार हो या मिजोरम या फिर दक्षिण के राज्य सभी में मोदी जी का लहर चल रहा है पार्टी सभी जगह अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है कार्यकर्ताओं के परिश्रम को पूरा देश देख रहा है 6 दिसंबर को भाजपा का स्थापना दिवस है उसी दिन पूरे जिले में बाइक रैली करनी है 10 घरों में ध्वजारोहण, दीवार लेखन करना है, लाभार्थी परिवार के घरों में जाना है ताकि उनसे हम सीधे मुलाकात कर सके और उनकी समस्याओं से अवगत हो सके।
कार्यक्रम में समरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव श्री सिद्धनाथ पैकरा,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, गौरीशंकर अग्रवाल, जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, शिवनाथ यादव,अनिल तिवारी, सतीश कुमार सिंह, विनय भगत, मनोज बंसल, संतोष पांडे, अनिल गुप्ता,संतोष तिवारी, राजेश यादव सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Samachar Vani news desk, ambikapur






