बढ़ती गर्मी में लस्सी और शरबत का भंडारा जारी

बढ़ती गर्मी में लस्सी और शरबत का भंडारा जारी

samacharvani.com
0

 समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी द्वारा उनके निवास पर शुरू ठंढी लस्सी और स्वादिष्ट शरबत का भंडारा प्रसाद लेने उमड़ रही है भीड़। प्यासे ग्रामीणों की बुझ रही है प्यास। 


राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

राजपुर के प्रतिष्ठित ठेकेदार और समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल कोढ़ी द्वारा उनके निवास पर शुरू हुआ ठंडी लस्सी और स्वादिष्ट रसना शरबत का भंडारा। इस दौरान दूर दराज से आए ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, नागरिकों को बढ़ती गर्मी में लस्सी पीने भीड़ उमड़ी और क्षेत्रवासियों को निशुल्क शरबत लस्सी, मिलने से प्यास बुझाने सुविधा मिल रही है। 

इन दिनों नगर में प्याऊ की सुविधा नहीं मिल रही है और नगर में जल संकट भी बना हुआ है। बस स्टैंड में भी प्याऊ नगर पंचायत द्वारा संचालित करने की मांग की गई है और सीएमओ राजेश कुशवाहा, अध्यक्ष धरम सिंह, ने शीघ्र जल संकट दूर होने की बात कही है।

इधर समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल कोढ़ी द्वारा संचालित लस्सी, शरबत पीने दूर दराज से लोग आते हैं और स्थानीय नागरिकों को बढ़ती गर्मी में यहां मीठी लस्सी पीने से राहत मिलती है। अशोक अग्रवाल कोढ़ी एवं उनके पुत्र आकाश अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर और विशेष अवसरों पर भंडारा, नाश्ता का प्रबंध किया जाता है। ठंड भरे मौसम में बलरामपुर जिले में इनके द्वारा कम्बल वितरित किया जाता है, जिससे गरीबों को बहुत मदद मिलती है।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)