लगातार चोरियों से सहमा राजपुर

लगातार चोरियों से सहमा राजपुर

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी न्यूज़ 

 राजपुर नगर में इस सप्ताह हुई दो चोरियों के बाद बीती रात चोरों ने राजपुर कुसमी  मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन पार कर दिया। राजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद अभी तक पुलिस के हाथों को ही सुराग नहीं लग सका है ।इधर मंदिर परिसर में कोई पांच चोरियों के बारे में अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं ।राजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस सुरक्षा औररात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहा है।

 राजपुर में चोरों ने महुआ पारा निवासी श्री टीपी सिन्हा के मकान में लगभग 10 लाख रुपए के आभूषणों की चोरी की और वही राजपुर बस स्टैंड के पास ग्रामीण बैंक के सामने कौशल चौबे के निवास में चोरी कर चोरों ने आभूषण सहित घरेलू सामान पार कर दिया। इन दो चोरियों के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और आज राजपुर बूढ़ा बगीचा में एक पिकअप की चोरी होने के बाद नागरिकों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। इन चोरियों के बाद अभी तक डॉग स्क्वायड या फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। उधर महामाया मंदिर परिसर में हुई चोरियों के संबंध में एक अरसा बीत जाने के बाद भी चोरों की तलाश में प्रगति नहीं मिल सकी है ।राजपुर में  रात्रि में पुलिस गश्त की मांग नागरिकों ने की है और तत्काल चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है।

लगातार चोरी से चिंता में हैं नागरिक 

 राजपुर के अधिवक्ता  उमेश झा ने राजपुर अंचल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य मार्ग में हो रही लगातार चोरी के प्रति चिंता जाहिर कर कहा कि पुलिस द्वारा लगातार चोरियां को पकड़ने में असफल रहने से आम नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, और तत्काल चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)