सेंट्रल जेल के कैदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज़ के दौरान हुई मौत, परिजनों ने मामले को लेकर उठाए सवाल

सेंट्रल जेल के कैदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज़ के दौरान हुई मौत, परिजनों ने मामले को लेकर उठाए सवाल

samacharvani.com
0


 जेल प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज़ हेतु कराया गया था भर्ती, आबकारी एक्ट मामले में जशपुर में हुआ था गिरफ्तार।



अंबिकापुर (समाचारवाणी)

सेंट्रल जेल के एक बंदी की आज रविवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव को देखा तो चोट के निशान मिले। इस पर उन्होंने जेल प्रशासन पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनो का कहना है कि जब वह बीमार नहीं था तो उसका इलाज क्यों कराया जा रहा था। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदरई निवासी जगतपाल राजवाड़े पिता लक्ष्मण राजवाड़े 42 वर्ष को कुछ दिन पूर्व आबकारी एक्ट के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जशपुर जेल दाखिल किया गया था।

5 अप्रैल को तबियत खराब होने पर अंबिकापुर जेल प्रशासन द्वारा उसे केन्द्रीय जेल शिफ्ट किया गया था। केन्न्द्रीय जेल अंबिकापुर द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

पत्नी ने मृतक पति के साथ जेल में मारपीट का लगाया आरोप

इधर सूचना पर अंबिकापुर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी फूलमती का कहना था कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों व शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं।उसके पति को कोई बीमारी नही थी, फिर अस्पताल में किस चीज का इलाज चल रहा था। पति की बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी थी।

जशपुर जिले के सन्ना में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

आज मौत की खबर से की खबर से अक्रोशत परिजनों एवं क्षेत्र वासियों ने जशपुर जिले के सन्ना बस स्टैंड में आज चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक की मौत संदेहास्पद  है, और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए।  परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)