महामाया हीरो का शुभारंभ

महामाया हीरो का शुभारंभ

samacharvani.com
0

 अंबिकापुर और सामरी विधायक ने फीता काट कर प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन 



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी न्यूज़ 

 विगत दो वर्षों से नगर में हीरो शो रूम बंद हो जाने के बाद आज राजपुर में हीरो मोटोकॉर्प के नए शोरूम महामाया हीरो का शुभारम्भ अंबिकापुर विद्यायक श्री राजेश अग्रवाल एवं सामरी विद्यायक श्रीमति उद्धेश्वरी पैकरा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमति उधेस्वरी पैकरा, एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल  ने महामाया हीरो परिवार के संचालकों को बधाई दी । इस अवसर पर मौजूद नागरिकों को  चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए इन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समय के सदुपयोग के लिए आज हर किसी को वाहनों की आवश्कता पड़ती है, इस कड़ी में महामाया हीरो की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। साथ ही नए प्रतिष्ठान का लाभ क्षेत्र के नागरिको को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस नए प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में भी मजबूती मिलेगी।

समाजसेवी ठेकेदार अशोक अग्रवाल के निवास पर इन्होंने राजपुर के प्रतिष्ठित नागरिकों से विकास और समास्याओं पर भी बात की और राजपुर अंचल के समास्याओं पर उपास्थित जनों से विचार विमर्श भी किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश अग्रवाल ने किया।

महामाया हीरो के शुभारम्भ के दौरान अशोक अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, नरेश अग्रवाल,आकाश अग्रवाल, नंद कुमार मिश्रा, रत्नांबर मिश्रा,विवेक मिश्रा, मामन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)