थाना राजपुर में दो स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट की हुई तमिली, आरोपी गिरफ्तार ।
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी छेड़छाड़ के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को चरगढ़ से घेराबंदी कर पकड़ कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए सभी लंबित मामलों में एवं फरार चल रहे आरोपियों के घर पकड़ हेतु थाना राजपुर से टीम गठित कर ड्यूटी लगाई गई थी ,जिस पर टीम आज दिनांक 09/04/24 को 02 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट एवं एक छेड़छाड़ के मामले के आरोपी को मे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व भी पांच स्थाई वारन्टी को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।


