राजपुर (बलरामपुर)
राजपुर नगर पंचायत हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है ।वार्ड क्रमांक चार में नाली निर्माण को लेकर पार्षद और उनके पुत्र से सीएमओ राजपुर से विवाद होने पर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पुरनचंद जायसवाल का कहना है कि जानबूझकर राजपुर सीएमओ द्वारा झूठा आरोप लगाकर नाली निर्माण को बंद करवा दिया गया। काम बंद करवाने से वार्ड वासी बदबू से परेशान है, और नाली जाम और अधूरी पड़ी हुई है। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद और वार्ड वासी द्वारा आज राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौप कर नाली निर्माण के काम को चालू करने और मलवा हटाने का मांग की है।
एसडीएम को ज्ञापन सपने में पार्षद पुरनचंद जायसवाल, राहुल भारती, सुरेश सोनी ,मो. अंसारी रानु सोनी, अभिषेक तिवारी, पैकरा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे। पूरनचंद जायसवाल पार्षद ने शीघ्र ही वार्ड नंबर चार के नाली निर्माण, जल जमाव, दुर्गंध दूर कराने की मांग की है। एसडीएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Samachar Vani news


