बलरामपुर पुलिस की समीक्षा बैठक संपन्न

बलरामपुर पुलिस की समीक्षा बैठक संपन्न

samacharvani.com
0

 



राजपुर (समाचारवाणी) 

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  डॉक्टर लाल उमेंद्र सिंह के निर्देश  पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नक्सल ऑपरेशन शैलेंद्र पांडे द्वारा थाना प्रभारी राजपुर व चौकी प्रभारी बरियो सहित सभी विवेचकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।समीक्षा बैठक में लंबित अपराध,मर्ग व शिकायत को लेकर सभी विवेचकों को जल्द से जल्द  अपराध निराकरण हेतु निर्देशित किया गया ।मामलों के लंबित रहने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सभी विवेचकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी को निर्धारित समय सीमा पर अपराधों के त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। समय सीमा पर अपराधों के संबंध में कार्यवाही नहीं करने पर आगामी समीक्षा बैठक में सजा देने हेतु कहा गया, एवं मामलों के त्वरित निराकरण  करने वाले विवेचकों की प्रशंसा भी की गई।

उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज नक्सल ऑपरेशन  शैलेंद्र पांडे ,थाना प्रभारी राजपुर  सुधीर मिंज ,चौकी प्रभारी बरियो सुभाष  कुजूर,  के साथ थाना राजपुर एवं चौकी बरियों के सभी विवेचक उपस्थित रहे।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)