बालिका को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बालिका को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 



राजपुर(समाचारवाणी)

 राजपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गुम बालिका को अंबिकापुर में बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर आज न्यायालय में पेश किया।25 मार्च 2024 को होली के दिन एक कक्षा 9वी में पढ़ने वाली नाबालिग बालिका के गुम होने व अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत राजपुर थाने में बालिका के परिजनों के द्वारा दर्ज  कराया गया था।  राजपुर पुलिस बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ,उतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम  गठित कर पुरी मूस्दैदी से अपहृत बालिका की पतासाजी कर रही थी। पुलिस के द्वारा लगातार अपहृत बालिका के सभी संभावित स्थानो पर दबिश देकर  तलाश किया जा रहा था। तैनात मुखबिर से पता चला कि उक्त बालिका को अम्बिकापुर गांधीनगर थाना के आसपास एक लड़के के साथ घूमते फिरते देखा गया है। तभी टीम तत्काल हरकत में आई और दबिश देकर अपहृत बालिका को उक्त आरोपी से बरामद किया गया। राजपुर पुलिस ने बताया कि रोहित यादव पिता शिवनारायण यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सरीमा शंकरगढ़ का राजपुर मेला के दौरान अपहृत बालिका से मुलाकात हुई और दोनो के बीच प्यार हुआ और आरोपी ने अपरहित बालिका को 25 मार्च 2024 को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया व उसके दुष्कर्म भी किया। अब राजपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376 2(ढ़) एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

      इस कार्यवाही में मुख्य रूप से राजपुर थाना प्रभारी सुधीर मिंज,एसआई दिनेश राजवाड़े,एएसआई कल्पना निकूंज,आरक्षक अमृत सिंह, रिन्कू गुप्ता,संतोष सिंह,विजय पैकरा,शिवलाल कुजुर शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)