मैनपाट इलाक़े की सुरम्य वादियों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने पहली बार पीटीएस और स्थानीय नागरिकों ने चलाया सफ़ाई अभियान।
मैनपाट (सरगुजा)
समाचारवाणी
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में पिकनिक मनाने आये पर्यटकों को पीटीएस के जवानों ने गुलाब फूल भेंट कर पिकनिक स्पॉटों में कचरा न फैलाने और डस्टबिन का उपयोग करने विन्रम अनुरोध किया। यूथ व जवानों के संयुक्त सफाई अभियान में टाइगर प्वाइंट में नीचे की ओर जाकर भी सफाई किया गया। बता दें मैनपाट में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दूर-दूर से सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। कई लोगों द्वारा निर्धारित स्थल पर कचड़ा न फेंक खुले में फेंक दिया जाता है। सफाई व स्वछता की पहल के उद्देश्य से किये गए इस अभियान की सभी ने सराहना भी की है।
आज के इस स्वच्छता अभियान में पुलिस अधीक्षक पीटीएस सचिंद्र चौबे, सीडीआई रोशन दहल, प्रधान आरक्षक कीर्ति प्रताप, पीटीआई संजय यादव, पप्पू सिंह, 40 नव आरक्षकों के अलावा कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह, महेश यादव, दिव्यांशु गुप्ता, विनय, सागर यादव, विशाल सिंह, राकेश यादव सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई है।
प्लास्टिक कचरा और कूड़े के ढेर बने कई पिकनिक स्पॉट
छत्तीसगढ़ के शिमला और पर्यटन स्थल मैनपाट के प्राकृतिक स्थलों को इन दिनों कचरे की आगोश में सिमटे देखा जा सकता है। कई स्थान पर प्रवेश शुल्क भी लिया जाता है, लेकिन कचरा प्रबंधन की कोई पहल नहीं होती। इन बढ़ते प्लास्टिक कचरो से पर्यावरण पर गंभीर संकट भी निर्मित हो रहा है ।कई स्थानों पर पिकनिक मनाने वाले प्लास्टिक रैपर, कुरकुरे, चिप्स के पैकेट, पानी की बोतल फेंक कर चले आते हैं, वहीं कई जगह शराब की बोतलें ,कार्टून और प्लास्टिक के डिस्पोजल बिखरी रहती है ।इसे दूसरे स्थान से आए पर्यटक काफी असहज महसूस करते हैं और मैनपाट की सुंदरता को पर असर पड़ता है ।आज यहां घूमने आए चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित तिवारी और श्रीमति कीर्ति तिवारी ने कहा कि ये एक सराहनीय प्रयास है।इस तरह के कचरा प्रबंधन अभियान से मैनपाट और खूबसूरत लगेगा।हम सब की जिम्मेदारी है कि हम प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन पर ध्यान दें।
Samachar Vani news desk, ambikapur, chhattisgarh




