अंबिकापुर (समाचारवाणी)
अंबिकापुर के ग्राम पंचायत रेवापुर के आश्रित ग्राम लवईडीह के बरपारा में ग्रामीणों द्वारा नदी में पुल निर्माण, सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोकसभा निर्वाचन में हिस्सा ना लिए जाने की सूचना संज्ञान में आते ही कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर जनपद सीईओ सहित स्थानीय प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। यहां पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को सुना और जल्द से जल्द निराकरण किए जाने हेतु ग्रामीणों को आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने भी मतदान के लिए सहमति दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मताधिकार के महत्व को बताया और ग्रामवासियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। अब लवइडीह के ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ इस लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे।
Samachar Vani news desk


