चुनाव से पहले, लवइडीह के ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

चुनाव से पहले, लवइडीह के ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

samacharvani.com
0


 


अंबिकापुर (समाचारवाणी)

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा इलाक़े में लवईडीह गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। इस गांव में पुल नहीं होने से ग्रामीण अपने दिनचर्या जीने के लिए असहाय महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि 7 मई यानि कल  होने वाले मतदान का बहिष्कार ग्रामीणों ने कर दिया है।

सरगुजा जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम लवईडीह गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट नही देने का मन बना लिया है। इस गांव में कई दशक गुजर जाने के बावजूद इसके 50 घरों के जीवन मे आज तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में विधायक हो या जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सके हैं। यही वजह है कि ग्रामीणों ने 7 मई को होने वाले मतदान का बहिष्कार कर दिया हैं।



बता इधर 17जुलाई 2018 को तत्कालीन लुंड्रा विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जल सत्याग्रह किया था। लेकिन आज तक इन ग्रामीणों समस्या को दूर नही कर पाए।

 

राष्ट्र सर्वप्रथम, मतदान सर्वोपरि, चुनाव हमारा कर्तव्य

लवाईडीह के ग्रामीणों का यह विरोध प्रदर्शन एक नई दिशा की ओर ध्यान आकर्षित करता है लेकिन यह परंपरा उचित नहींl। यहां के ग्रामीणों को पहले मतदान करने के बाद वर्तमान विधायक, सांसद से सार्थक संवाद कर अपना पक्ष रखना चाहिए और मतदान के बाद उनके प्रस्ताव रखने से समस्या का समाधान हो सकेगा। इधर जनप्रतिनिधि और विभागीय अमले को  ग्रामीणों की मांग पर सजग रहना होगा और शीघ्र उनके मांगों के निराकरण हेतु पहल भी करनी चाहिए जिसे कहीं भी बहिष्कार जैसी बात ना आए।

 

 Samachar Vani news desk, surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)