गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्कूलों का हुआ निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्कूलों का हुआ निरीक्षण

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर (समाचारवाणी न्यूज़) 

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 91 दिनांक 2 जुलाई 2024 के अनुपालन में, वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता युक्त व परिणाम मूलक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एवं शिक्षा गुणवत्ता में आवश्यक सुधार हेतु बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ ब्लाक अंतर्गत दुर्गापुर पूर्व माध्यमिक शाला एवं छात्रावास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों से बातचीत की गई।

श्री संजय कुमार दुबे (सीईओ, जनपद पंचायत शंकरगढ़) एवं श्री जय गोविंद तिवारी (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) द्वारा शिक्षण पद्धति का मूल्यांकन किया गया एवं उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम फेलो, शफाक जौहर भी उपस्थित थे, जिन्होंने मूल्यांकन एवं निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाना एवं उन्हें परिणाम मूलक शिक्षा प्रदान करना था। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विभिन्न उपायों एवं सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया।

Samachar Vani news desk, ambikapur 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)