टी.एल. एम. प्रदर्शनी में रचनात्मक गतिविधियों का हुआ प्रदर्शन

टी.एल. एम. प्रदर्शनी में रचनात्मक गतिविधियों का हुआ प्रदर्शन

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

 राजपुर ब्लॉक के बघिमा संकुल में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में  सभी 6 प्राथमिक एवं 3 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति मे टी. एल. एम. प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया । राजपुर विकासखण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार के निर्देश पर उक्त प्रदर्शनी में उपस्थित हुए शिक्षकों के द्वारा अपने-अपने संस्थानों में कराए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी में रोचक टीएलएम गतिविधी का भी उपयोग किया गया, जिसमें सभी संस्थाओं की सहभागिता रही।

संकुल समन्वयक श्री ओम प्रकाश सिन्हा के द्वारा शिक्षकों से इस शिक्षा सप्ताह में अधिक से अधिक नवाचार करने एवं पालकों माताओं को विद्यालय के गतिविधियों में शामिल करने का आग्रह किया गया बरियों संकुल के संकुल समन्वयक श्री जगदेव पैकरा तथा बघिमा प्राथमिक माध्यमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री घासी राम जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अंत में श्री ओमप्रकाश सिन्हा संकुल समन्वयक बघिमा के द्वारा सभी अतिथियों,शिक्षकों अभिभावकों,का आभार व्यक्त किया गया।



Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)