ड्राइवरों को गुलाब देकर गति नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

ड्राइवरों को गुलाब देकर गति नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी

 राजपुर इलाके में पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद में नागरिकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने वाले कुछ चालकों की स्थानीय नागरिकों ने रोक कर चेतावनी दी और आज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड और मुख्य मार्ग में बस ट्रकों पिकअप के ड्राइवर को गुलाब फूल भेंट कर वाहन तेज ना चलने की अपील की।

अपने तरह के एक अनूठे गांधी गिरी आज राजपुर इलाके में देखी गई और इस रोचक दृश्य में राजपुर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों ,पत्रकारों, के साथ तेज गति से वाहन चलाने वाले गाड़ियों को रुकवा कर उन्हें गुलाब फूल भेंट किया और गति नियंत्रित करने की अपील की। ज्ञातव्य है कि नेशनल हाईवे 343 एवं राजपुर कुसमी मार्ग पर आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है और लगातार कई मौतें होने से राजपुर अंचल के लोग भयभीत हैं। इस मार्ग में कई पालियों में लगने वाले स्कूलों में स्कूली बच्चे पढ़ने जाते हैं ,वही सुबह पैदल चलने वाले नागरिकों की अच्छी खासी संख्या होती है।

 तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद इन पर अंकुश नहीं लगने के कारण युवा अभिषेक गुप्ता मौत हुई जिसने पूरे राजपुर आंचल को गमगीन कर दिया ।इस मार्ग में क्लीनकर लोड बड़ी ट्रक बलोदा बाजार से क्लीनकर लेकर औरंगाबाद जाती हैं और गिट्टी लोड हाईवा और बड़ी ट्रक  प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में गुजरती है। इधर बॉक्साइट लोड वाहनों के भी तेज रफ्तार होती है। यात्री बसों में ड्राइवर तेज गति से नगर सीमा में प्रवेश करते हैं। कुसमी शंकरगढ़ की ओर से आने वाले सब्जी व्यापारी मिर्च नाशपाती टमाटर लेकर अंबिकापुर और झारखंड की मंडियों में इसी मार्ग से गुजरते हैं और यह नौसिखिए ड्राइवर तेज गति से चलते हुए कई बार बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही है दुर्घटनाओं के बाद अब नागरिकों ने स्वयं पहल करने का फैसला लिया है और गुलाब फूल देकर सभी ड्राइवर को सुरक्षित वाहन चलाने की नसीहत दी जा रही है।

आज राजपुर बस स्टैंड और हाईवे पर गुलाब फूल भेंट करने में लालसाय मिंज, सुरेश सोनी,अरुण सोनी, पंकज यादव, रंजीत सोनी, विकास अंबष्ट, रत्लंबर मिश्रा, सोनू सिंह, बब्लू यादव, विकास दुबे, विभु जयसवाल, आलोक सिंह, विकास ठाकुर, लक्की सोनी, अशोक कश्यप आदि युवा सक्रिय रहे। 

Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)