खेत में काम कर रहे कृषक की मौत

खेत में काम कर रहे कृषक की मौत

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर) 

राजपुर ब्लॉक के कुंदी खुर्द ग्राम में आज खेत में काम करते समय 35 वर्षीय सुखलाल नगेसिया की अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।



आज दिनांक 21.07.2024 को मृतक के पिता पंडाराम नागेशिया ग्राम कुंदीखुर्द द्वारा मर्ग सूचना थाना में दर्ज कराया कि इसका लड़का सूखलाल नागेशिया उम्र 35 वर्ष आज सुबह क़रीब 6.00 बजे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खेत में धान रोपा लगाने के लिय पानी एकत्रित कर रहा था उसी समय खेत में काम करते करते अचानक नाक  मुँह के बल पर गिर गया और मौक़े पर ही सुखलाल की मौत हो गई।मृतक के पिता की सूचना पर मर्ग क़ायम कर शव का पंचनामा विवेचना कर चिकित्सक से पीएम कराने के लिय भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट अप्राप्त है, मिलने पर कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)