हार के बाद मैदान नही छोडूंगा, टीएस सिंह देव

हार के बाद मैदान नही छोडूंगा, टीएस सिंह देव

samacharvani.com
0




अम्बिकापुर (समाचारवाणी न्यूज)

विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है नहीं तो सरकारें बेलगाम हो जाती है।

       उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कही। वे 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियों के सम्बंध में कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में देश की जनता ने ऐसा जनमत दिया कि इंडिया गठबंधन हार के भी जीत गयी।सबसे बड़ी बात देश बच गया।उहोने कहा कि विधानसभा चुनाव में परिणाम देश भर के विशेषज्ञों के आकलन के विपरीत में रहा। दुर्भाग्य वी लोकसभा में भी हमें अपेक्षित सफलता नहीं। हम राज्य और देश दोनों जगह मजबूत विपक्ष की भूमिका में है पिछले 8 महीना में कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव किया जा रहा है उन्होंने सरगुजा जिले से ज्यादा से बड़ी संख्या में लोगो से विधानसभा घेराव में  शामिल होने का आग्रह किया।सरगुजा की प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित घेराव मे सरगुजा से दमदार उपस्थिति होनी चाहिए। ननि सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि विधान सभा चुनाव में हम लोगो ने थाली में परोसकर सरकार उन्हें सौप दिया।अब संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा तभी नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। पूर्व की सरकार मैं तब के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी की सरकारी अस्पतालों सभी दवाइयां मिल जाती थी सिर्फ आठ महीने दवाइयों के साथ डॉक्टर की कमी की बात आ रही है।सोसायटी में चना मिलना बंद है।बिजली बिल दुगना हो गया है।कानून व्यवस्था बदहाल है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने घेराव के रूप रेखा की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा सरकार  को नियंत्रित करने विरोध आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन हेमन्त सिन्हा और आभार प्रदर्शन  महापौर डॉ अजय तिर्की ने किया।बैठक में मो इस्लाम,राजीव सिंह,दुर्गेश गुप्ता, आरएस तोमर, संजय विश्वकर्मा, विकल झा, शिवप्रसाद अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।


हार के बाद मैदान नही छोडूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के बीच फिर से दोहराया कि मैं हर पल आपके साथ हूं। जैसा पहले भी कहा था हर के बाद मैदान नहीं छोडूंगा उन्होंने बैठक में युवाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा धीरे-धीरे नई आगे आकर जिम्मेदारी संभालना होगा।हम सब वरिष्ठ सहयोगी के तौर पर उनके साथ रहेंगे।

                   



Samachar Vani news 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)