राजपुर (बलरामपुर)
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को लेकर एक न्यूज़ ग्रुप में अभद्र टिप्पणी के साथ चित्र व्हाट्सएप ग्रुप में डालने की लिखित शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने पुलिस थाना राजपुर में की है।
लिखित शिकायत आज थाना प्रभारी नगर निरीक्षक राजपुर को सौंपते हुए शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर सुनील सिंह व अन्य कांग्रेसियों ने कहा है की ऐसी अश्लील संदेशों को प्रसारित करने पर कठोर कार्यवाही की जाए। कांग्रेसियों ने कहा है कि यह गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर यदि रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों की संख्या बढ़ेगी।
आज शिकायत सौंपने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी के अलावा महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, पुरानचंद जायसवाल ,वह अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।


