बलरामपुर (समाचारवाणी न्यूज़)
राजपुर ब्लॉक के गोपालपुर में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने जो प्रवेशी बच्चन का तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उन्हें गणेश पुस्तक पाठ सामग्री प्रदान की ।इन्होंने विद्यालय परिसर में जामुन का पौधा लगाकर और रिक्शा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गोपालपुर स्कूल कैंपस में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव मैं मुख्य अतिथि श्रीमती पैकरा का पुष्पहार, स्वागत गान, नृत्य,के साथ अभिनंदन किया गया ।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार ने ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर राजपुर ब्लॉक में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य और उपलब्धियों की जानकारी दी। राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने राजस्व विभाग की उपलब्धियां और समस्याओं से अवगत कराया। सभी उत्कृष्ट परिणाम वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सामरी विधायक श्रीमती उडेश्वरी पैकरा ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है। आप सबने पहली बार एक महिला विधायक चुना है। मैं जन अपक्षाओं के अनुरूप अंचल में छत्तीसगढ की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। शिक्षा की बेहतरी के लिए हमारी प्राथमिकता से कार्न कर रही है।
कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने किया।इस दौरान न्यौता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विधायक ने बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, सरपंच ,एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर,तहसीलदार यशवन्त कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार, एबीईओ नाग, प्राचार्य, पीए चंदर पैकरा,शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे
ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर गोपालपुर स्कूल कैंपस में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ अभिनन्दन.




