अपनी श्रेष्ठता के साथ कला, संस्कृति,परंपरा, शिल्प को करें संरक्षित

अपनी श्रेष्ठता के साथ कला, संस्कृति,परंपरा, शिल्प को करें संरक्षित

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर (समाचारवाणी

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ शासकीय महाविद्यालय में लौह शिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला दिनाँक 24 जून 2024 से 08 जुलाई 2024 तक आयोजित हुई। इसके समापन समारोह में शामिल सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने अगरिया जाति के पारम्परिक शिल्पकारों के साथ लौह शिल्पियों को कला,संस्कृति,परंपरा के अनुसार अपने हुनर, कार्य कौशल को परिष्कृत रूप में आगे लाकर आधुनिक काल और बाजारों तक अपनी श्रेष्ठता साबित करने का हौसला बढ़ाया।

प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ अरूण प्रताप सिंहदेव शासकीय महाविद्यालय शंकरगढ़, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बस्तर आर्ट, बस्तर लौह शिल्प की तरह निर्माण कार्य कौशल प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत बलरामपुर, सीईओ श्रीमति रैना जमील के साथ ब्लॉक स्तरीय  अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधी, महाविद्यालय परिवार, ट्रेनर्स मौजूद रहे।





Samachar Vani news desk, ambikapur 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)