यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो पुल से लटकी, बाल बाल बचे यात्री

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो पुल से लटकी, बाल बाल बचे यात्री

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर)  

समाचार वाणी

बीती रात नेशनल हाईवे 343 पर गागर नदी पुल के ऊपर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। रायगढ़ से सासाराम जाने वाली राजहंस यात्री बस क्रमांक बी आर 02पीबी 4284 गगर नदी के रेलिंग को तोड़ती हुई पुल से एक साइड लटक गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अनियंत्रित होने से उक्त यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई और ड्राइवर की सावधानी से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो सकी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस रात के 12:00 बजे चांचीं बैरियर से निकली और गागर नदी ढलान पर तेज गति से रेलिंग से टकराई और ब्रेक लगने से एक तरफ का चक्का हवा में रहा।यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित तरीके से उतारा गया ।राजपुर पुलिस और बरियो पुलिस के सहयोग से यातायात को नियंत्रित किया गया। इस दौरान मार्ग में यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई ।पेट्रोलिंग पार्टी ने यातायात व्यवस्थित किया, और सुरक्षित तरीके से यात्रियों को बाहर निकाला ।यदि ड्राइवर को ब्रेक लगाने में थोड़ी भी देर होती तो बस सीधे गागर नदी से पुल से नीचे गिरती और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल यात्रियों में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है और सभी सुरक्षित हैं यात्री बस को पुल से निकालने का प्रयास आज से किया जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)