राजपुर (बलरामपुर)
बीती रात नवकी निवासी साठ वर्षीय वृद्ध ने अज्ञात कारणों से आज पेड़ से गमछा बांध कर फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा कार्यवाही शुरू कर मामले की विवेचना की जा रही है।
आज नोहर साय निवासी नवकी ,बागड़ी थाना राजपुर के द्वारा सूचना दर्ज कराया गया कि मृतक रामदेव पिता स्व हीरा लाल उम्र 60 वर्ष जाति गौंड दिनांक 10/07/24 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था जो रात्रि में भी घर वापस नहीं आया था। मृतक दिनांक 11जुलाई को दोपहर 3:00 बजे अपने खेत के पास आया और अपने नाती को खेती संबंधित बात समझा कर वापस कहीं चला गया। कुछ देर बाद इसके खेत से ही लगे टोंगरी में लकड़ी बीनने गए बच्चे के द्वारा बताये कि मृतक परसा के पेड़ में गमछा से फांसी लगा लिया है। सूचना पाकर इसका भाई नोहर साय व अन्य ग्रामीण टोंगरी के पास गए और देखें कि मृतक अपने गमछा से परसा के पेड़ में फांसी लगा लिया है ,एवं उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर थाना राजपुर में मर्ग क्रमांक 94/24 धारा 194 मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।
Samachar Vani news


