राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला खुखरी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ । संकुल प्राचार्य श्रीमती सुशीला के मुख्य आतिथ्य में तथा ग्राम पंचायत के सरपंच उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एवं संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधान पाठक एवं छात्र की उपस्थिती में उल्लासपूर्ण वातावरण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ ।
इस दौरान संकुल समन्वयक ओम प्रकाश सिन्हा के द्वारा संकुल का संक्षिप्त परिचय, दर्ज विद्यार्थीयों शिक्षकों ,की संख्या उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की जानकारी दी गई। साथ ही संकुल प्रचार्या श्रीमती सुशीला मिंज के द्वारा बच्चों को नियमित विद्यालय उपस्थित होने हेतु पालकों का अधिक से अधिक सहयोग मिलना चाहिए इस पर जोर देते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया ।श्रीमती बरुआ के द्वारा भी विकासखंड की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया एवं बच्चों हेतु उचित शिक्षण व्यवस्था करने एवं नियमित कालखंड में शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराए जान पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।अध्यक्ष के द्वारा अधिक से अधिक सहयोग शिक्षकों के साथ मिलकर करने के लिए संकल्प लिया गया ।
एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।बच्चों एवं पालकों शिक्षकों के साथ न्यौता भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। संस्था के सभी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय से चंद्रिका प्रसाद ,श्रीमती ममता जायसवाल, मुकेश ठाकुर ,पूर्व मध्य विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार ,श्रीमती नमिता टोप्पो ,एवं संस्था के प्रधान पाठक राजेश अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेश अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित थे। बच्चों के साथ कई गतिविधियां संचालित कर, उनका उत्साह वर्धन किया गया।



