बलरामपुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के सनावल में संचालित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर आरोप लगाए हैं और कलेक्टर के साथ ही संभाग के कमिश्नर से शिकायत करते हुए हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है.
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडों जनजाति की छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें गुणवत्ताहीन खाना दिया जाता है। जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत किया तो उन्हें हॉस्टल से निकालने की धमकी छात्रावास अधीक्षिका नीलिमा खलखो ने दी. छात्राओं और परिजनों ने कमिश्नर और कलेक्टर से शिकायत करते हुए अधिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है.
इस पूरे मामले की जांच करने हॉस्टल में पहुंचे मंडल संयोजक बूटन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शिकायत किया गया था कि हम लोगों को छात्रावास से निकाला जा रहा है, इसी के संबंध में एसी सर ने मुझे कहा कि जाकर देखिए छात्राओं को क्यों निकाला जा रहा है यहां आया तो पता चला कि छात्राओं को निकाला नहीं गया है इनका नाम दर्ज है .बच्चों का कहना है कि उनसे काम कराया जाता है, प्रताड़ित किया गया है,मैडम को यहां से हटा दिया जाए. बहरहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

