बारिश में दूर अंचल तक मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

बारिश में दूर अंचल तक मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर (समाचारवाणी) 
बलरामपुर जिले के बरियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने बारिश में ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बरियो हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर में विधायक ने रक्त दान दाताओं का उत्साह वर्धन किया। इन्होंने चिकित्सा स्टॉफ से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और अस्पताल के मरीजों से चर्चा कर बेहतर चिकित्सा हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान स्वास्थ्य अमला और छेत्रीय जनप्रतिनिधी, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक मौजूद रहे।




Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)