घर का बिजली तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया था युवक
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
राजपुर विकासखण्ड में ग्राम पंचायत चौरा में घर में बिजली तार जोड़ने में करेंट लगने से तीस वर्षीय गोपाल सिंह की मौत हो गई। राजपुर पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
आज मृतक के भाई सूचक ज्ञान सिंह पिता विक्रम सिंह निवासी ग्राम बोझा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर के द्वारा मर्ग दर्ज़ कराया गया कि दिनांक 17/07/24 को पड़ोसी मानिकचंद के मोबाइल से इसका पिता विक्रम सिंह फोन करके बताया कि तुम्हारा भाई मृतक गोपाल उम्र 30 वर्ष का घर का बिजली बन रहा था इस समय तार टूटकर इसके कंधे में गिर जाने से करंट लगने से मौत हो गया है की सूचना पाकर मैं अपने पुराने घर ग्राम चौरा थाना राजपुर गया । जाकर देखा कि मेरा भाई गोपाल के कंधे में करंट से जलने का निशान बना है और मृत हालत में घर में पड़ा है। मेरे भाई गोपाल की मृत्यु घर में बिजली तार जोड़ने से करंट लगने से हुई है। सूचक की रिपोर्ट पर पर थाना में नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा—194 के अंतर्गत मर्ग सूचना दर्ज कर पंचनामा विवेचना में लिया गया है ! एवं आगे का जांच किया जा रहा है।


