राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
आज राजपुर कुसमी मार्ग पर बूढ़ा बगीचा में एक बड़े पेड़ की टहनी गिरने से एक शिक्षक की बलेनो कर क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। आज सुबह बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग में कांग्रेसी नेता सुरेश सोनी के घर के सामने कार रखने के लिए बनाए गए शेड पर पेड़ के गिर जाने से कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। इधर मार्ग में कुछ देर तक यातायात थमा रहा। पेड़ की टहनियों को हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका। बताया जाता है कि उक्त बलेनो कार अरुण सोनी की थी जिसे घर के सामने पार्किंग में खड़ा करते थे। राजपुर कुसमी वयस्त मार्ग है इसमें दिनभर वाहन और पैदल राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। आज सुबह-सुबह पेड़ के मार्ग पर धराशाई होने से एक बड़ी दुर्घटना से लोग बच गए।
Samachar Vani news


