गिफ्ट गैलरी से 41000 की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

गिफ्ट गैलरी से 41000 की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 




राजपुर (समाचार वाणी) 

 राजपुर मुख्य मार्ग निवासी निखिल गोयल के गिफ्ट गैलरी से 41000 की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  है प्रार्थी निखिल कुमार पिता सतेंद्र प्रकाश गोयल उम्र 34 वर्ष निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक 9 थाना राजपुर जिला बलरामपुर ने थाना में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19 8 2024 को प्रार्थी निखिल गोयल अपने निखिल गिफ्ट गैलरी दुकान में था की लगभग शाम 6:00 बजे इसकी दुकान में एक व्यक्ति आया जो अपना नाम मोहम्मद उमर मोहम्मद निवासी कलान थाना कलान उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया और निखिल को मनिहारी सामान,श्रृंगार,  बैग खिलौने,दीवाल घड़ी, कॉस्मेटिक सामान जो कि कम दाम का है का झाँसा देकर कुछ सम्मान देकर निखिल गोयल से नगद 55000/- प्राप्त कर लिया और दुकान से बाहर खड़ी वाहन से  आरोपी उमर मोहम्मद वाहन क्रमांक  UP 14 सी 1503 में बैठकर चला गया इसके जाने के बाद जब प्रार्थी सभी सामान का मिलान किया जो सामान ₹14000/- का मिला शेष 41000 का ठगी कर  रफ़ूचक्कर हो गया ! इस प्रकार उमर मोहम्मद द्वारा छलपूर्वक अपराध घटित करने के नियत से प्रार्थी की  गिफ्ट गैलरी में बदनियति पूर्वक प्रवेश कर कपट पूर्ण व बेईमानी से मनिहारी सामान कम कीमत की समान को अधिक दाम रू 55000/- प्राप्त कर धोखा देकर प्रार्थी के संपत्ति को प्राप्त कर हानि पहुंचाकर भाग गया की रिपोर्ट पर  धारा—318(4), 423(C) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराया गया. घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री शैलेंद्र पांडे  के मर्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में  थाने स्तर पर तत्काल टीम गठित कर फरार आरोपी के पतासाजी हेतु टीम लगाई गई थी ! गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर घेरा बंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया जिसे माननीय न्यायालय राजपुर पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

पुलिस के उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह,सहायक उप निरीक्षक प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव,  आरक्षक अमृत सिंह, शिवलाल कुजूर, लखेश्वर पैकर, मोती राजवाड़े, रिंकू गुप्ता, नरेंद्र कश्यप, अजय टोप्पो व अन्य स्टॉप शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)