अंबिकापुर (समाचारवाणी)
अंबिकापुर नगर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है। उसी के कार में उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटना से पूरे नगर में चर्चा है, परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञातव्य है कि अक्षत अग्रवाल बीती शाम 6:30 बजे से लापता था,और उसका फ़ोन बंद आ रहा था । पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है। इस हत्या की वजह जानने के लिए क्राइम ब्रांच फोरेंसिक एक्सपर्ट, गांधीनगर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।कल शाम से ही सोशल मीडिया पर मृतक के गायब होने सम्बंधी सूचना प्रसारित हो रही थी।


