राजपुर-बलरामपुर मार्ग,नेशनल हाईवे 343 में बड़े-बड़े गड्ढे होने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनज़र राजपुर के जनपद सदस्य एवं प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नीरज तिवारी ने आज कलेक्टर बलरामपुर के नाम युंका कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम राजपुर, एवं थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज़ सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए 10 दिन के अंदर एन.एच.विभाग द्वारा मरम्मत न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है..
राजपुर(बलरामपुर)
Samachar vani news
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी ने अंबिकापुर से रामानुजगंज नेशनल हाईवे क्रमांक 343 मैं बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो जाने और जर्जर सड़क पुल के कारण प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के लिए बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है इस संबंध में आज इन्होंने एसडीएम राजपुर एवं थाना प्रभारी राजपुर को ज्ञापन सौंपा है.
इन्होंने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि,NH-343 पर अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 कि.मी. तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जो विभागीय लापरवाही के कारण भरे नहीं जा रहे हैं, और कहीं भरे भी जा रहे हैं तो बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों से भरे जा रहे हैं। जिसके कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है, लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, गाड़ियों के टायर फट रहे हैं, लोगों को जान-माल की हानि हो रही है, एवं इस सड़क में पड़ने वाले गागर, गेऊर, महान आदि के पुल के साथ छोटे- छोटे पुल-पुलिया पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिनके स्थाई मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में बड़ी दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई हैं। उक्त NH-343 सड़क अम्बिकापुर से रामानुजगंज 110 किलोमीटर को तत्काल सुधार कर आवागमन हेतु सुगम बनवाने की मांग की जाती है।
नीरज तिवारी ने ज्ञापन में कहा है कि है कि उक्त सड़क का मरम्मत कार्य 10 दिवस के अन्दर संतोषजनक नहीं किया जाता है तो उसके पश्चात यूथ कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा NH-343 पर राजपुर में सांकेतिक चक्काजाम किया जायेगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग जिम्मेदार होगा।



