कोड़ाकू युवक महान नदी में बहा, लाश बरामद

कोड़ाकू युवक महान नदी में बहा, लाश बरामद

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

 आज राजपुर के ठरकी गांव से महान नदी पार कर जंगल से खुखड़ी मशरूम उठाने गए कोडागु युवक बुद्धसाय की महान नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने लाश बरामद कर लिया है।राजपुर थाने के ठरकी ग्राम में बुद्ध साय कोडाकू पिता स्वर्गीय मोतीराम जाति कोडाकू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ठरकी,  थाना राजपुर एवं गांव के अन्य चार लोग बबन, विनोद, शिवबरन, रामसाय महान नदी पारकर खुखड़ी उठाने गए थे।

चारों व्यक्ति महान नदी में पार हो गए,तथा बुध साय कोड़ाकू नदी को पार नहीं हो पाया और महान नदी के तेज बहाव में बह गया।मृतक को तैरना नहीं आता था, जिससे वह पानी में महान नदी में ही डूबकर बह गया। सूचना पर थाना राजपुर में  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मर्ग कायम एव गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी नदी में बह जाने  से एवं पता नहीं चलने से बलरामपुर के आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ से संपर्क किया गया जो महान नदी में काफी मशक्कत के पश्चात मृतक के शव को बरामद किए एवं पीएम बाद शव को परिजनों को दे दिया गया।  आगे कार्रवाई की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)