सोनार समाज की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

सोनार समाज की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

(Samachar vani news 18 august 24)

रक्षाबंधन से पूर्व राजपुर सोनार समाज की महिलाओं ने राजपुर थाना में उपस्थित हो कर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ को राखी बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया।

      सोनार समाज राजपुर के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने समाज के सभी महिलाओं को प्रेरित किया कि रक्षाबंधन में हर वर्ष बहने अपने भाईयों को राखी बांधकर इस त्योहार को मनाती हैं। जहां भाई अपनी बहनों की हर सम्भव रक्षा करने का संकल्प लेते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। उन्होंने समाज की महिलाओं को कहा कि हमें अपने भाईयों के अलावा अपने अपने क्षेत्र के पुलिस विभाग में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधना चाहिए क्योंकि पुलिस परिवार के जवान सदैव ही निस्वार्थ भाव से हमारे समाज और परिवार की रक्षा करते हैं उनके साथ कोई भी परिस्थिति हो वे सदैव ही हमारी सुरक्षा के लिए तैयार रहते हैं इसलिए हमें उन सभी पुलिस विभाग के भाईयों को भी रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधकर उनका भी सम्मान करना चाहिए। समाज के उर्जावान अध्यक्ष के बातों से प्रेरित हो कर समाज के महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ समाज की महिलाएं राजपुर थाना उपस्थित हो कर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह एवं थाने के समस्त स्टाफ को तिलक लगा कर और मिठाई खिलाकर राखी बांधी,साथ ही सभी ने सभी का आशिर्वाद भी लिया।




            इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश सोनी,युवा जिला अध्यक्ष अरुण सोनी,सह सचिव रंजीत सोनी,शंकर सोनी,श्रीमती सुनीता संतोष सोनी,श्रीमती लक्ष्मी सोनी,श्रीमती नूतन सोनी,श्रीमती पूजा सोनी,श्रीमती लक्ष्मी श्रवण सोनी,श्रीमती सुनीता रंजीत सोनी,श्रीमती राखी सोनी,श्रीमती शितल सोनी,श्रीमती अमृता सोनी,पुष्पा सोनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)